खेल

Asia Cup 2022 : पाकिस्तान के बाद अब श्रीलंका से भी हारकर भारत की क्रिकेट टीम हुई मुकाबले से बाहर…..

(शशि कोन्हेर) : Asia Cup 2022 : सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ ही भारत का फाइनल का सफर लगभग समाप्त हो गया है। कल अगर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हरा दिया तो भारत की घर वापसी का औपचारिक ऐलान भी हो जाएगा। भारत ने श्रीलंका को 174 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर हांसिल कर लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी खराब की और बाद में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को छोड़कर बाकी गेंदबाजों ने बेहद खराब गेंदबाजी की। जिसका नतीजा यह रहा कि एशिया कप के सुपर-4 में भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की जीत के हीरो उसके ओपनर कुसल मेंडिस और पाथुम निसंका रहे। दोनों ने मिलकर श्रीलंका के लिए 97 रनों की साझेदारी की। मेंडिस ने 57 और निसंका ने 52 रनों की पारी खेली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button