देशनई दिल्ली

आतिशी की कैबिनेट को मिले पांच मंत्री…..जानिए किसे मिलेगा कौन सा विभाग?

आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के 8वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आतिशी कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनकी कैबिनेट में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। अब इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

सर्तकता और जल मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदार आतिशी ने खुद अपने पास रखी है। आतिशी के पास 1. लोक निर्माण विभाग, 2. बिजली, 3. शिक्षा, 4. उच्च शिक्षा, 5. प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा, 6. जनसंपर्क विभाग, 7. राजस्व, 8. वित्त, 9. योजना, 10. सेवाएं, 11. सतर्कता, 12. जल, 13. कानून, न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी होगी। यही नहीं अन्य तमाम विभाग भी उनके पास होंगे जिसे किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।

सौरभ भारद्वाज को 1. शहरी विकास, 2. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, 3. स्वास्थ्य, 4. उद्योग, 5. कला, संस्कृति और भाषा, 6. पर्यटन विभाग, 7. समाज कल्याण और 8. सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल राय पर्यावरण अपने पास बरकरार रखने में सफल रहे हैं। गोपाल राय को 1. विकास, 2. सामान्य प्रशासन विभाग, 3. पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं कैलाश गहलोत के पास गृह जैसा महत्वपूर्ण विभाग रहेगा। वह परिवहन विभाग अपने पास बरकरार रखने में सफल रहे हैं। कैलाश गहलोत को 1. परिवहन, 2. प्रशासनिक सुधार, 3. सूचना एवं प्रौद्योगिकी, 4. गृह, 5. महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इमरान हुसैन को 1. खाद्य एवं आपूर्ति जबकि मुकेश अहलावत को 1. गुरुद्वारा चुनाव, 2. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, 3. भूमि एवं भवन, 4. श्रम और 5. रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button