गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया….

Advertisement

(सुहैल आलम) : गौरेला पेंड्रा मरवाही – जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में प्रदेश पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता मानिकपुरी जिला प्रभारी अशोक यादव के मुख्यातिथि एवं जिला भाजपा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ सुश्री मानिकपुरी ने मोदी के द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण दिलाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रभारी अशोक यादव ने अपने चुनावी अनुभवों को साझा करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जीतने का मूल मंत्र दिया। जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में संगठन के प्रति उत्तरदायित्व को कार्यकर्ताओं को बताय। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की तारीफ करते हुए सभी को संगठन के प्रति समर्पण की भावना से काम करने के लिए प्रेरित किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर एवं प्रकाश राय ने संबोधित किया। पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष संदीप जयसवाल ने अपने ओजस्वी बोधन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अभी तक के कार्यक्रम की सफलता की कुंजी बताया, उनके प्रति आभार जताया। आने वाले चुनावी दृष्टिकोण से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों की महत्ता को प्रतिपादित किया। शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक संगठन विस्तार की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम का सन्चालन जिला जिला महामंत्री दुर्गेश यादव एवं आभार प्रदर्शन शिव गुप्ता ने किया।

Advertisement

उक्त कार्यक्रम में जिला भाजपा से जयप्रकाश शिवदासानी, दिलीप यादव नीरज जैन, राखी सिंह गहलोत, जिला महिला अध्यक्ष सुश्री विभा नहरेल, द्वारका सोनी , जिला उपाध्यक्ष मुकेश जयसवाल, लिनेश्वर कुशवाहा, संदीप राय, जिला मंत्री अशोक साहू, शिवमंगल पुरी, चंद्रिका गुर्जर, कार्यसमिति सदस्य सीताराम केवर्थ, लोकनाथ केवर्थ, मुरारी यादव, लसन मांझी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास, मंडल अध्यक्ष पूनम रजक, शरद ताम्रकार, राधे जयसवाल, प्रमोद राय, वीरू विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित पनारिया , विशेष आमंत्रित सदस्य प्रकाश राय , मनोज जयसवाल , शरद गुप्ता , मनीष श्रीवास, पार्षद ममता प्रदीप जयसवाल, गौरेला मंडल से मनीष जयसवाल, शशि नामदेव, विद्या नामदेव, लता श्रीवास, दीपक ताम्रकार, पेंड्रा मंडल से मनीष शर्मा, करण साहू, शिवम सोनी, महेश जयसवाल, एवं सोशल मीडिया प्रभारी गर्भवती साहू, सह प्रभारी नारायण रजक, शामिल हुए।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button