छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन..रायपुर बिलासपुर, समेत सभी जिलों में हुआ प्रदर्शन

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : पूरे प्रदेश में वनांचल क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी  लगातार जारी अवैध धर्मांतरण, अवैध चर्च निर्माण आदि पर रोक लगाने कार्यवाही करने के बजाय भूपेश सरकार द्वारा वर्ग-भेद व वर्ग संघर्ष करने की रणनीति अपनाने, राज्य सरकार द्वारा मिशनरियों का हौसला बढ़ाने के लिए रासुका जैसे कानून का सहारा लेने के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया गया।


रायपुर शहर धरने में सच्चिदानंद उपासने,संजय श्रीवास्तव, श्रीचंद सुंदरानी, दुर्ग में पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला जितेन्द्र वर्मा, भिलाई ब्रिजेश ब्रिजपुरिया, सूरजपुर मे रामसेवक पैकरा, जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, कवर्धा में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, मोतीराम चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, गोपाल साहू, कांकेर में पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, भोजराज नाग, सुमित्रा मारकोले, विजय मंडावी, बलौदाबाजार में लक्ष्मी वर्मा, दंतेवाड़ा में जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, सहित धरना-प्रदर्शन में सभी जिलों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रायपुर के साथ ही प्रदेश की न्याय धानी बिलासपुर में भी नेहरू चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।

अंबिकापुर कोरबा मुंगेली गौरेला पेंड्रा मरवाही रायगढ़ समेत सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा के प्रदर्शन की धूम रही। बिलासपुर में नेहरू चौक पर दोपहर 2:00 बजे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया धरने को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत पूर्व सांसद लखनलाल साहू तथा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे के साथ ही संजीव पांडे कृष्ण कुमार कौशिक जय श्री चौक से दीपक सिंह कृष्ण कुमार शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। धरना प्रदर्शन में राजा पांडे अमरजीत सिंह दुआ घनश्याम कौशिक गुलशन ऋषि तिलक साहू मनीष अग्रवाल,अवधेश अग्रवाल सुनीता मानिकपुरी राजेश सूर्यवंशी बृजेन्द्र शुक्ला कृष्ण कुमार कौशिक चंद्रप्रकाश सूर्या लखन पैकरा विक्रम सिंह उमाशंकर जायसवाल दिलेद्र कौशिक, बबीता ताम्रकार श्रद्धा जैन रीना गोस्वामी कविता वर्मा किरण सिंह जूही वर्मा सुनीता साहू अंकुर सिंह वैभव गुप्ता अभिषेक तिवारी और संस्कार सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button