छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : नक्सली हमलें में 11 जवान शहीद…..

(शशि कोन्हेर) : दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक बड़ा नक्सली हमला हो गया है जिसमे 11 जवानों के शहीद होने की खबर है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है और जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि जवान वाहन से जा रहे थे तभी ये हमला हुआ है।

जानकारी के मुताबिक जवान ऑपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ये ब्लास्ट की खबर है। मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने जवानों के शहीद होने पर संवेदना व्यक्त की है। नक्सलियों के खिलाफ जंग अंतिम दौर पर है। इसी वजह से वे ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button