देश

बिहार के वैशाली में बड़ा सड़क हादसा, दर्जन भर लोगों को ट्रक ने रौंदा छह बच्चों समेत आठ की मौत….

(शशि कोन्हेर) : वैशाली : बिहार के वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मरने वालों में बच्चे अधिक
दर्दनाक हादसे में मौके पर ही मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार की मौत हो गई।

नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में आठ और छह साल की बच्ची भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button