बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने भी माना, हजारों लोग आ सकते हैं रैली में…..

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। आज 11 नवंबर को बिलासपुर में प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली के जबरदस्त सफल होने के पूरे आसार दिखाई दे रहे हैं। इस आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसके सभी सांगठनिक प्रकोष्ठों ने जिस तरह व्यवस्थित रूप से तैयारियां की हैं, उससे ऐसा लगता है कि इस रैली में भाग लेने के लिए रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं बिलासपुर आ रही है। बिलासपुर शहर के सभी वार्डों से महिलाओं के दल के दल निकलकर इस रैली में नारेबाजी के साथ शामिल होने पहुंच रहे हैं। वहीं आसपास तथा दूरदराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में हुंकार रैली के लिए महिलाएं कूच कर चुकी हैं।

इस रैली की सफलता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस प्रशासन के अंदर खाने यह माना जा रहा है कि रैली में हजारों हजार की संख्या में महिलाएं शामिल हो सकती है। इसी लिहाज से पुलिस प्रशासन ने शहर के चारों तरफ डायवर्सन रोड और पार्किंग स्थल पर पूरी चौक चौबंद गश्त व्यवस्था की है। रैली के दौरान किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था को भंग होने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जानकारी मिली है कि मैदानी अमले को यह बता दिया गया है कि बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही है। और रैली के लिए आ रही महिलाओं से पूर्ण सद् व्यवहार से और सम्मानजनक ढंग से बर्ताव करने का निर्देश जमीनी हमले को दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button