छत्तीसगढ़

बिलासपुर एसपी संतोष कुमार सिंह रायपुर के लिए हुए रिलीव,कहा सबका मिला सहयोग,निजात को मिली सफलता के लिए लोगो का जताया आभार

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर :  के कप्तान संतोष कुमार सिंह सोमवार शाम ही रायपुर के लिए रिलीव  हो गए,  बिलासपुर के नए कप्तान रजिनेश सिंह 17 फरवरी को ज्वाइन करेंगे. सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 1 साल का कार्यकाल संतोषप्रद रहा .

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों आम जनता व सभी का उन्हें सहयोग मिला है, विधानसभा चुनाव को उन्होंने एक बड़ी चुनौती माना, और कहां की सब के सहयोग से चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.निजात अभियान को बड़ी सफलता बताते  हुए उन्होंने क्राइम कण्ट्रोल कि बात कही.

आईपीएस संतोष कुमार सिंह :-यूपी के गाजीपुर के रहने वाले संतोष कुमार सिंह  के पिता पत्रकार रहे हैं। संतोष कुमार सिंह को अमेरिका में पुलिसिंग के लिए आईएसीपी पुरस्कार मिल चुका है।

जन्म-गाजीपुर, यूपी

शिक्षा-नवोदय स्कूल गाजीपुर से स्कूलिंग, ग्रेजुएट-बीएचयू से पॉलिटिकल साइंस में

एम फिल-जेएनयू से इंटर नेशनल रिलेशन में।

आईपीएस -2011

आईपीएस बैच-2011

कितने जिलों के एसपी- कोंडागांव, नारायणपुर, महासमुंद, कोरिया, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर अब रायपुर…

सम्मान-अमेरिका का अंतरराष्ट्रीय आईएसीपी अवार्ड, चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड।

खास-नशे के खिलाफ लंबे समय से निजात नाम से अभियान चला रहे हैं। इसके लिए कई पुरस्कार भी मिले। आइएसीपी अवार्ड भी निजात अभियान के लिए मिला।

दुर्ग में हुई थी पहली पोस्टिंग

2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह की पहली पोस्टिंग दुर्ग में रही। उसके बाद नक्सली क्षेत्र सुकमा में 2014 से 2016 तक बतौर एडिशनल एसपी के रूप में कार्य किया है। उसके बाद नारायणपुर और महासमुंद जिले में भी एसपी के रूप में काम किया। संतोष सिंह रायगढ़ में भी दो साल बतौर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम किया।

संतोष सिंह को IACP का यह सम्मान महासमुंद जिले में कार्य करने के दौरान चाइल्ड फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा देने के एवज में मिला है। महासमुंद में कार्य के दौरान इन्होंने एक लाख बच्चों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जो कि वर्ल्ड रेकॉर्ड में भी आकी जाती है। इसके साथ ही संतोष सिंह ने रायगढ़ में कार्य करने के दौरान रक्षा बंधन त्यौहार के वक्त लोगों को कोविड-19 ते जागरूक करते हुए, 12 लाख से ज्यादा लोगों को मास्क बांटे थे।

चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड भी मिल चुका है
एसपी संतोष सिंह को कोरबा जिले में उत्तम काम करने के कारण उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 2018 में चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया था। वहीं, रायगढ़ में तैनाती के दौरान ही संतोष सिंह को क्राइम कंट्रोल के लिए तीन बार इंद्रधनुष अवॉर्ड भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button