देश

चुनाव की घोषणा होते ही त्रिपुरा में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के समर्थक

(शशि कोन्हेर) : त्रिपुरा के मजलिसपुर में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए। यह झड़प चुनाव आयोग द्वारा राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के महज आधे घंटे बाद हुई।

घटना त्रिपुरा के मजलिशपुर निर्वाचन क्षेत्र के रानीरबाजार मोहनपुर की है। यहां बुधवार को कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हुई झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। झड़प में कांग्रेस नेता अजय कुमार भी घायल हुए हैं।

कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन का दावा है कि पार्टी के कई घायल कार्यकर्ता अब भी रानीरबाजार पुलिस थाने में हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया है।

कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि एक मंत्री विपक्ष पर हमले का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग मजलिसपुर निर्वाचन क्षेत्र सहित पांच निर्वाचन क्षेत्रों में अलग से चुनाव कराए जहां आज घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button