देश

यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा का केसरिया लहराया…पंजाब में आप पार्टी ने सब पर झाड़ू फिराया

(शशि कोन्हेर) : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की आज सुबह शुरु हुई मतगणना ने भाजपा के लिए सब शुभ शुभ नजारा रहा है। भाजपा ने रझानों में न केवल उत्तर प्रदेश में रिकार्ड जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया है। वरन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे अकेले नेता बने हैं जो आजादी के बाद से लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश जीतकर भाजपा बीते तीस सालों में ऐसी पहली पार्टी बनी हैं जो लगातार दूसरी बार up में सरकार बनाने में सफल हुई है। up विधानसभा की कुल 403 सीटों मैं से जानो में अभी तक भाजपा को 270 सीटों पर बड़ा मिली है जबकि सपा को 123 सीट पर बढत मिली है वही बसपा को मात्र 3 सीटो पर कांग्रेस को मात्र 4 सीटों पर बढत दिखाई दे रही है।


उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी में रिकार्ड तोड़ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अभी तक रुझानों में 89 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है। वहां कांग्रेस को मात्र 15 bjp गठबंधन को चार और अकाली दल को मात्र 8 सीटों पर बढत दिखाई दे रही है। यहां विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं।


इसी तरह उत्तराखंड में भी bjp लगातार दूसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। विधानसभा की कुल चक्कर सीटों में से बीजेपी को 43 और कांग्रेस को 23 सीटो पर बढत मिलती दिखाई दे रही है। इसी तरह गोवा में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। यहां भी अब तक के रुझानों में भाजपा सबसे आगे दिखाई दे रही है। यहां विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button