छत्तीसगढ़

किसानों का हमदर्द बन  भाजपा युवा मोर्चा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) :
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के सभी कर्मचारी अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये हैं अब ऐसे हालात में खाद बीज केसीसी ऋण नहीं मिलने कारण किसानों के सब्र का पैमाना छलकने लगा है। दरअसल मानसून आने की आहट होने लगी है किसान अपने खेतों की ओर लौटने की ताक में हैं।

परन्तु मानसून के लेट लतिफी को देखते हुए समय से पहले खाद बीज केसीसी ऋण लेने की समुचित व्यवस्था कर लेना चाहते हैं। परन्तु  सोसायटी कर्मीयों के हड़ताल में चले जाने से समिति दफ्तरो में ताला लटके होने कारण किसान इधर के है न उधर के! पेशोपेश में फंसे हुए हैं।  किसानों के आर्तनाद को समझते हुए भाजपा युवा मोर्चा  मंडल लखनपुर के पदाधिकारियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू एवं भाजपा नेता पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज 14  जून दिन बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंच  सोसाइटियों में व्यवस्था सुचारू कराने तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है।

तथा किसानों के हालात पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये समय पर खाद बीज केसीसी ऋण एवं अन्य  व्यवस्था उपलब्ध कराने मांग किया है ताकि किसान समय पर कृषि कार्य आरंभ कर सके।

अन्यथा की स्थिति में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने चक्का जाम आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। दौरान ज्ञापन सौंपने  भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, रविन्द्र राजवाड़े, कृष्णा राजवाड़े, राममूर्ति दास, धनुषधारी राजवाड़े सहित भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button