देश

भाजपा का स्थापना दिवस आज… नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित…. भगवा झंडे के साथ ही भगवा टोपी में दिखाई देंगे भाजपाई

(शशि कोन्हेर) : भाजपा का आज स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी की तरफ से कई तरह की तैयारियां की गई हैं। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी बुधवार सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

पीएम मोदी ने मंगलवार को इसको लेकर एक ट्वीट किया था। मोदी ने कहा था कि 6 अप्रैल का दिन हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष दिन है। हम अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हैं। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी का निर्माण किया है और लोगों की अथक सेवा की है। सुबह 10 बजे साथी कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा। सभी लोग शामिल हों।

स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा का कार्यक्रम

भाजपा के सभी मंडलों, जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
भाजपा के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।


सात से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जिले और मंडलों तक ले जाने का काम करेंगे।


12 अप्रैल को टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा ने विदेशी राजनयिकों को पार्टी मुख्यालय पर आमंत्रित किया है। उन्हें पार्टी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
भाजपा कार्यालय में दिखेगी भगवा टोपी

स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा दफ्तर में पार्टी झंडे ही नहीं, भगवा टोपी भी दिखेगी। मंगलवार को भाजपा नेताओं को भगवा रंग की टोपी बांटी गई हैं। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता इसी टोपी को पहनकर सभी कार्यक्रमों में शरीक होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button