छत्तीसगढ़बिलासपुर

बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, बूथ सशक्तिकरण जिला समिति, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, बूथ सशक्तिकरण मंडल समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बिलासपुर जिला में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की योजना संरचना को लेकर चर्चा की गई एवं बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने मोर आवास-मोर अधिकार अभियान के तहत जनता के हक में संघर्ष कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने जो भी कार्यक्रम तय किया है उसे हम शत् प्रतिशत पूरा कर रहे है, पार्टी ने अभी बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम निर्धारित किया है उसे भी हमें समय पर पूरा करना है।

शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सहसंयोजक को अपने शक्ति केन्द्र के बूथ में कार्य का बंटवारा आवश्यक रूप से करना है। आगामी चुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से तैयार रहना है और सभी को मेहनत कर सरकार बनाना है।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर में सम्पन्न हुआ है अब जिला स्तरीय कार्यक्रम होना है और 15 मार्च को रायपुर में विधानसभा का घेराव किया जायेगा। घेराव में अधिक से अधिक हितग्राहियों और कार्यकर्ताओं को लेकर हमें बिलासपुर जिले से रायपुर जाना है। प्रदेश संगठन के द्वारा जो भी कार्यक्रम तय किये जा रहे है उसके अनुरूप सभी को कार्य करना है।


भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण की कार्य योजना को सभी को समझना है। सरल एप्प के माध्यम से डाटा का संकलन करना है और सभी कार्यकर्ताओं को 7820078200 डायल करवाना है। बूथ सशक्तिकरण के तहत् विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित करना है। 17 मार्च से 27 मार्च 2023 तक 10 दिन के लिए अल्पकालिक विस्तारक शक्ति केन्द्र के सभी बूथ पर जाकर सत्यापन एवं कार्य का विभाजन कर संगठन द्वारा निर्धारित कार्य को करना है।


बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, विधानसभा प्रभारी विशेषर पटेल, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, प्रदीप नामदेव, दुर्गा महेश्वर, बृजभूषण वर्मा, तिलकराम साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, जयश्री चौकसे, कृष्ण कुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, निखिल केशरवानी, राकेश चंद्राकर, लोकेशधर दीवान, कृष्ण कुमार शुक्ला, पल्लव धर, डॉ.रजनीश पाण्डेय, अंकित गुप्ता, अशोक कौशिक, बीपी सिंह, डॉ.नीता श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, विजय सिंह, शंकरदयाल शुक्ला, मनहरण यादव, संतोष मिश्रा, रामलाल साहू, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगलकिशोर अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, जनकराम देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र कुमार राठौर, राजकुमार साहू, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, डीके साहू, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, प्रकाश यादव, छोटेलाल शर्मा, सीनू राव, योगेश्वर दुबे, रामनिवास शास्त्री, रंजीत सिंह, रामनिवास साहू, रामनाथ तिवारी, अभिलेश यादव, विनोद यादव, प्रदीप कौशिक, नैनलाल साहू सुलेश पाण्डेय, केतन वर्मा, अंकुर सिंह, बिसनलाल पटेल, विनोद बंजारे, मनमोहन पाण्डेय सहित बूथ सशक्तिकरण के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button