मध्यप्रदेश

नीमच में आदिवासी युवक को पिकअप के पीछे बांधकर घसीटने वालों के घर पर चला सरकार का बुलडोजर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नीमच (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के नीमच से शनिवार को एक वीडियो सामने आया जहां कुछ लोगों ने चोरी के शक में आदिवासी युवक कन्हैया भील की न केवल बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसे पिकअप पर पीछे से बांधकर सड़क पर घसीट भी दिया। बाद में कन्हैया को घायल अस्पताल में नीमच अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लोगों के निशाने पर आ गई है। इस बीच नीमच प्रशासन ने आरोपी महेंद्र गुर्जर के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उसके आलीशान मकान पर बुल्डोजर चला दिया है।

Advertisement

मकान पर चलाया बुल्डोजर

Advertisement

नीमच के एसपी ने आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘सिंगोली में कान्हा भील की हत्या के प्रकरण में मुख्य आरोपी महेंद्र गुर्जर के अवैध मकान को जिला पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। विकृत मानसिकता वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’

Advertisement


पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद
इससे पहले नीमच के कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 2016 के तहत सिंगोली तहसील के बांणदा गांव में रहने वाले पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार 500 रुपए की राहत सहायता स्वीकृत की गई है। प्रशासन ने बताया कि इस संबंध में जारी आदेशानुसार बांणदा के पीड़ित मृतक स्वर्गीय कान्हा उर्फ कन्हैयालाल भील की पत्नी ममता भील व उसके पुत्र दुर्गाशंकर भील को 4,12,500 की राहत सहायता स्वीकृत की गई है स्वीकृत राशि का भुगतान तत्काल करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए है।

Advertisement

क्या था मामला

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आठ लोगों ने 40 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की पिटाई कर एक वाहन के पीछे रस्सी से बांध कर उसे कुछ दूरी तक घसीटा। बाद में पीड़ित आदिवासी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button