मनोरंजन

क्या गिरफ्तार हो सकते हैं सलमान अक्षय समेत 38 फिल्मी सितारे..?

Advertisement

मुम्बई।।।रेप के एक मामले को लेकर सुपरस्‍टार सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई फिल्मी सितारे कानूनी पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की 38 हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला साल 2019 का है जब हैदराबाद में 4 लोगों ने एक लड़की का रेप करने के बाद उसे जिंदा जला दिया था।

Advertisement

इस घटना के बाद पूरा देश दहल गया था और सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब गुस्‍सा निकाला था। आम लोगों के साथ साथ सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस दौरान सितारों ने रेप पीड़िता की पहचान उजागर कर दी थी। रेप पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने के मामले में 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, रकुलप्रीत सिंह सहित 38 इंडियन सिलेब्रिटीज पर रेप पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने यह केस दर्ज किया है। उन्‍होंने सब्जी मंडी पुलिस थाने में IPC की धारा 228A के तहत मामला दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है और इन सभी सिलेब्रिटीज की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button