छत्तीसगढ़

रेल बजट में छतीसगढ़ को मिला 6922 करोड़,ट्रेनों के रदद् होने पर जताई चिंता जीएम को दिए कड़े दिशा निर्देश..

(भूपेंद्र सिंह राठौर ) : बिलासपुर : केंद्रीय आम बजट में SECR को मिला 6922 करोड़ रुपए पिछले बजट से 1872 करोड़ रुपए अधिक का बजट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी छग में ट्रेनों के कैंसलेशन पर भी बोले रेल मंत्री वैष्णव कहा, छग में रेल परियोजनाओं का बहुत ज्यादा काम चल रहा इसलिए अभी समस्या हो रही आने वाले समय में इसका छग को लाभ मिलेगा

रेल अधिकारियों को निर्देशित किया है, कम समस्या हो इसका ध्यान रखा जाए आसपास के सभी जोन को भी सहयोग करने निर्देशित किया है

केंद्रीय आम बजट में रेलवे को मिले बजट पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज जानकारी साझा की। इस दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए देश के सभी रेलवे जोन से जुड़े और राज्यवार बजट की जानकारी दी। रेल मंत्री ने बताया कि, 3.0 मोदी सरकार रेल विकास को लेकर देश में बड़ा काम करने जा रही है।

इसके लिए देश के सभी राज्यों को भारी भरकम बजट दिया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रेल बजट का जिक्र करते हुए बताया कि, इस बार छत्तीसगढ़ को 6922 करोड़ का ऐतिहासिक बजट मिला है। जो 5050 करोड़ के पिछले बजट से 1872 करोड़ अधिक है।

यही नहीं यूपीए सरकार के 311 करोड़ के बजट की तुलना में ये बजट 22 गुना ज्यादा है। उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में कई बड़े परियोजनाओं पर काम होगा। इसमें 32 स्टेशनों के कायाकल्प के साथ जनरल कोच के मैनूफेक्चरिंग का बड़ा टारगेट है।

उन्होंने बताया कि, आने वाले एक वर्ष में 25 सौ जनरल कोच बनाए जाएंगे, इससे जनरल कोच की संख्या बढ़ेगी और आम रेल यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी। आगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के कैंसलेशन पर भी पहली बार खुलकर अपनी बात रखी।

उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा काम चल रहा है। करीब 37 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर इस समय काम हो रहा है, इसलिए वर्तमान में इससे समस्या हो रही है, ट्रेनों को कैंसल करना पड़ रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि, आने वाले दिनों में प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के साथ ये समस्या कम होगी। आगे उन्होंने कहा कि, वर्तमान में भी कम से कम समस्या हो इसके लिए अधिकारियों और सभी जोन को निर्देशित किया गया है। सभी को जोन को सहयोग करने कहा गया है।

Related Articles

Back to top button