छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर सैनिक भर्ती नोटिफिकेशन हुआ जारी, इस दिन से करना होगा ऑनलाइन आवेदन…

छत्तीसगढ़ नगर सेना सीधी भर्ती अधिसूचना 01 जुलाई 2024 को जारी कर दी गयी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार छत्तीसगढ़ नगर सेना भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा होमगार्ड के कुल 2215 पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2024 से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के 10वीं/12वीं पास कर चुके महिला पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

छत्तीसगढ़ नगर सेना के स्वयंसेवी नगर सैनिकों (होमगार्ड) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा कुल 2215 होमगार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है।

छत्तीसगढ़ राज्य के सम्बंधित जिले के मूल निवासी उम्मीदवार छत्तीसगढ़ नगर सेना सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर दिनांक 10/07/2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2024 है। छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती 2024 नोटिफिकेशन पीडीऍफ़, पात्रता, आवेदन प्रकिया, आवेदन शुल्क व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे इस लेख में दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button