बिलासपुर

जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, दिलाई शपथ….

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ जय साहू) : बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से शपथ दिलाई। इस दौरान न्यायालय परिषर में अन्य अतिथि और अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह मे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ,बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के महाधिवक्ता प्रफुल एन भारत शामिल हुए।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया.

जिसके बाद अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्री साय समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री के सामने कई मांगे रखी। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय में अपने भाषण में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें काफी हर्ष हो रहा है कि बिलासपुर अधिवक्ता संघ के इस शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें आने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि यहाँ अधिवक्ता संघ का अस्तित्व कई साल पुराना है जिसमें स्वतंत्रता सेनानी से लेकर अनेक विद्वानो ने संघ मे रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सम्भाली है. उन्होंने अधिवक्ता संघ की मांग न्यायालय परिसर मे नया सामुदायिक भवन बनाने घोषणा की।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर जिला बार एसोसिएशन काफी पुराना संगठन है। यहां से बड़े-बड़े लोग विधि के सलाहकार और अन्य जगहों पर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने इस दौरान नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र सौपा। अंत में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका शाल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम मे अधिवक्ता उनका परिवार और शहर के गणमान्य जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button