छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रावण दहन….

रायपुर – छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावण रायपुर में तैयार हो गया है। WRS कॉलोनी मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 110 फीट के रावण का दहन किया। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अन्य कांग्रेसी नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश में इतनी ऊंचाई का यह इकलौता रावण पुतला होता है। हर साल दशहरे पर बड़ा आयोजन होता है। 20 से 25 हजार लोग यहां जुटते हैं।


सार्वजनिक दशहरा उत्सव समित और नेशनल क्लब की संयुक्त टीम इसका आयोजन को करती है। आचार संहिता की वजह से ऐसे कार्यक्रमों पर जिला प्रशासन की भी नजर होगी। रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने साफ कहा है रायपुर में दशहरा आयोजन सरकारी खर्च पर नहीं होंगे। अगर ऐसे कार्यक्रमों में जाकर कोई उम्मीदवार चुनाव प्रचार करेगा तो आयोजन का खर्च उस प्रत्याशी के हिस्से में जुड़ जाएगा। सूत्रों की मानें तो रायपुर के WRS मैदान में मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव में 30 से 35 लाख रुपए खर्च होते हैं। इस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 40 लाख है।

WRS के मैदान में रावण के साथ मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतले बनाए जाते हैं। रावण दहन से पहले करीब 45 मिनट तक आतिशबाजी होती है। पूरा आसमान पटाखों की रंगीनियों से सज उठता है। मैदान में भी अलग-अलग आकृतियों में सजाकर पटाखे जलाए जाते हैं। जैसे अनार दानों की ऐसी लड़ी सजाई जाती है लगता है शोलों के झरने बरस रहे हों। इस बार बंगाल से आतिशबाजों की टीम बुलाई गई है। ये टीम इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर से मैदान में पटाखों को जलाएगी। किसी शो की तरह लोगों को यहां आतिशबाजी देखने को मिलेगी।

WRS मैदान के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दशहरा उत्सव समिति के सचिव राधेश्याम विभार ने बताया कि 53 सालों से यहां भव्य दशहरा कार्यक्रम होता रहा है। इस बार 110 फीट के रावण का दहन होगा। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से यह सारे बंदोबस्त किए गए हैं। रेलवे ट्रैक करीब होने की वजह से उसे बैरिकेड किया जा रहा है, ताकि दर्शक सुरक्षित रहें। फायर सेफ्टी और पुलिस टीमों का भी इंतजाम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button