देश

भाषण दे रहे थे मुख्यमंत्री, अचानक मंच पर पहुंच गई महिला, CM ने स्पीच रोक बंधवाई राखी

(शशि कोन्हेर).: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में एक भाषण दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मंच पर एक महिला आ जाती है और इसके बाद जो हुआ उसने वहां बैठे सभी को सीएम मान की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल महिला मंच पर भगवंत मान को राखी बांधने के लिए आई थी। भगवंत मान महिला के आने पर उसका स्वागत करते हैं और उससे राखी बंधवाते हैं।

इसके बाद महिला भगवंत मान को राखी बांधती है और सीएम मान उसे आशीर्वाद देते हैं। भगवंत मान महिला के साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए आए थे। सीएम मान ने इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र बांटे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button