छत्तीसगढ़

2 दिन बाद फिर लौटेगी ठंड,3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान..

रायपुर : छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवाएं के कारण दो दिन बाद फिर से पारा लुढ़केगा और ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभव है, इसके बाद पारा नहीं गिरेगा। दिन और रात का पारा चढ़ने से गुरुवार को ठंड कम रही।

प्रदेश में गुरुवार को सबसे गर्म दंतेवाड़ा में रहा। यहां दिन का तापमान 31.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर 12.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा था। रायपुर में न्यूनतम पारा 19 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा था।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया का ठंड का असर सरगुजा संभाग से शुरू होगा। ज्यादा ठंड का असर उत्तर क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़ की रहेगा। प्रदेश में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है।

बिलासपुर में दिन का पारा औसत से 1 डिग्री अधिक रहा, वहीं रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button