छत्तीसगढ़

कांग्रेस के 9 सवाल तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पूछे 27 सवाल

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस द्वारा पूछे गए 9 सवालों को लेकर पलटवार किया है और कांग्रेसी 27 सवालों के जवाब मांगा है।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के यशस्वी 9 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए 9 सवालों पर कहा है।

कि भारतीय जनता पार्टी अपनी केन्द्र सरकार की गौरवपूर्ण उपलब्धियों और कार्ययोजनाओं का ब्योरा लेकर महासम्पर्क अभियान के दौरान सीधे जनता के बीच जाएगी और उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं व कार्यों से अवगत कराएगी। लेकिन, भ्रष्टाचार में सिर से पैर तक डूबी कांग्रेस के 9 असंबद्ध और झूठे सवालों का भारतीय जनता पार्टी ने 27 सवालों से जवाब दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कांग्रेस के सवालों के जवाब में सिलसिलेवार 27 सवाल करते हुए कहा है कि कांग्रेस के सवालों का सवाल ही जवाब है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button