Uncategorized

आग की लपटों में झुलसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पुतला दहन के दौरान हुआ हादसा…

(सुहैल आलम ) : पेंड्रा:पेंड्रा में आज कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आग की चपेट में आ गए।दरअसल, वे कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गा चौक में प्रदर्शन कर रहे थे। जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव पुतला दहन करने के दौरान आग की लपटों में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान आज एक बड़ा हादस टल गया। पुलिस और आसपास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से समय रहते आग को बुझाने में सफल हो गए। जिसके चलते जिलाध्यक्ष बड़ी घटना का शिकार होने से बच गए।

लोकसभा नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी पर कांग्रेस के कार्यकताओं के द्वारा पेंड्रा के दुर्गा चौक में पुतला दहन और प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था।

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन करने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव आग की चपेट में आ गए। जिसके बाद समय रहते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पा लिया। घायल उत्तम वासुदेव को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बता दें कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button