बिलासपुर

सागौन जंगल में अवैध कटाई के मामले में डिप्टी रेंजर व 2 वन रक्षक निलंबित…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ सतीश साहू) : बिलासपुर जिले के सोंठी वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई मामले में कार्रवाई की है। सोंठी और बेलटुकरी के सागौन जंगल में अवैध कटाई के मामले में डिप्टी रेंजर और दो वन रक्षक को निलंबित क़र दिया है। सागौन जंगल में वन माफिया ने लाखों रुपए के पेड़ों की दिनदहाड़े कटाई की थी।


सीपत के सोंठी और बिटकुला बीट के जंगल मे सप्ताह भर पहले बड़ी संख्या में सागौन पेड़ो की अवैध कटाई व तस्करी के मामले वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि यहां से सागौन की लकड़ी काटकर जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा पहुँचाया जा रहा है। वही तस्करी कई महीनों से की जा रही है। यहां जंगल के भीतर विभाग के अधिकारियों को पेड़ो के कई ठूठ मिले है जिसमे कई ताजा थे। मशीन से पेड़ो की कटाई के निशान मिले।

हफीज खान (सर्किल फारेस्ट ऑफिसर)

इसमें कौन-कौन शामिल है इसकी भी जांच वन विभाग की टीम कर रही है। मस्तूरी के पूर्व विधायक ने भी अपनी टीम के साथ जंगल पहुँचकर कटाई वाले स्थान का मुआयना किया। डॉ. बांधी ने हरे भरे बेशकीमती पेड़ो की कटाई पर आक्रोश जताते हुए सर्किल के डिप्टी रेंजर हफ़ीज़ खान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीपत के जंगलों से बेशकीमती पेड़ो की अवैध कटाई करने वालो को डिप्टी रेंजर हफ़ीज़ का संरक्षण में मिल रहा है। वही इस मामले में बिलासपुर रेंज के एसडीओ अभिनव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सर्किल प्रभारी हफीज खान और बीट गार्ड चंद्रहास तिवारी,बहोरन लाल साहू को कार्य मे अनिमितता के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है वही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एसडीओ ने बताया कि सोंठी में कुल 23 नग और बिटकुला में 17 नग सागौन पेड़ो की कटाई की गई है, सभी पेड़ काफी पुराने थे। जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख के करीब है। एक सरपंच औऱ उप सरपंच की इसमें मिलीभगत का पता चला है। उसकी भी जाच की जा रही है। वन विभाग कि इस कार्यवाही से वन अमले में ह्ड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button