राजनांदगांव

आटरा के दुर्गा पंडाल पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, ईश्वर की असीम कृपा से मिला मानव शरीर : गीता घासी साहू

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव/छुरिया – ग्राम आटरा में नव दुर्गा उत्सव समिति व मानव दर्पण युवा समाजिक संस्था एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

Advertisement

आयोजक समिति एवं ग्राम वासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक ले गए जहाँ स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर नवरात्रि व दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यक्ति को चौरासी लाख योनि भटकने के बाद भगवान ने मनुष्य का शरीर जो दिया है वह परमात्मा की देन है , ईश्वर की असीम कृपा से मानव शरीर मिला है, हम क्यो भूल जाते है कि दुनिया मे केवल मानवता फैलाने के लिए मनुष्य जन्म मिला है। अपने अंदर छुपी हुई मानव शक्तियों को पहचाने । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललिता कवर जिला पंचायत सभापति, रविंद्र वैष्णव मंडल अध्यक्ष छुरिया, द्रोपति मंडावी जनपद सदस्य छुरिया, घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा,राम किशन सरपंच,सोनू कसेर सोशल मीडिया प्रभारी,चित्रांगन साहू समाज सेवक,हेमसिंग सरपंच ग्राम पंचायत झाड़ीखैरी,खेमराज निर्मलकर उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन हरि सिन्हा ने किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button