अम्बिकापुर

खुशगवार माहौल में मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी….


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 9 अक्टूबर दिन रविवार को इस्लामिक त्योहार जश्ने ईद मिलादुन्नबी खुश गवार माहौल में पूरे अकीदत के साथ मनाया। इस्लाम धर्म के मुताबिक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है। इस्लाम धर्म में यह प्रमुख त्योहार है। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा किये। मुस्लिम धर्म के मुताबिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों द्वारा मस्जिद एवं घरों को सजाया जाकर इबादत किया जाता है । स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलादुन्नबी के अवसर पर जामा मस्जिद एवं घरों में नमाज अदा किये तथा जुलूस निकाला एवं ज़रूरतमंदों को भोजन कपड़ा पैसा आदि तकसीम किये। ईद मिलादुन्नबी त्योहार की यही रवायत रही है। लिहाजा मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने सदियों पुरानी चली आ रही रिवाज को बखूबी निभाया। इस मौके मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा करने उपरान्त एक दूसरे के गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दिया। बादे नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाल नगर भ्रमण किया। जुलूस का काफिला जामा मस्जिद में मुकम्मल हुई। जुलूस में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग शामिल रहे। समुदाय के लोगों ने अपने सजदा ऐ इबादत में मुल्क के खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ मांगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button