देश

सउदी  में कल मनेगी ईद, भारत में अभी भी चांद दिखने का इंतजार

(शशि कोन्हेर) : दुनियाभर में मुस्लिम ईद अल फितर मनाने के  लिए तैयार हैं। इस दिन एक महीने से चले आ रहे रोज खत्म होंगे। चांद रात को चांद के दीदार के बाद रोजेदारों के लिए शुरू होगा दुआ का दौर, रात को मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी और अगले दिन नए कपड़े पहनकर सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकाद देंगे। सउदी अरब और दूसरे मुस्लिम देशों में आज 20 अप्रैल को चांद रात है।

आज अगर चांद का दीदार होता है, तो ईद कल की मनाई जाएगी। सउदी अरब में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां 20,700 मस्जिदों और इसके बाहर के एरिया में नमाज अदा करने के लिए तैयार कर दिया गया है। सऊदी अरब में नजर आया ईद का चांद, कल मनाई जाएगी सऊदी में ईद।

भारत में केरल , कश्मीर में अलग-अलग दिन ईद मनाई जाती है।  दिल्ली की बात करें तो यहां स्कूलों में 22 अप्रैल की ईद की छुट्टी है, लेकिन ईद की तारीख चांद पर निर्भर करती है।

ईद का सेलिब्रेशन तीन दिन तक चलता है।   कनाडा एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम ने ईद के लिए 21 अप्रैल की तारीख घोषित की है, लेकिन सभी संभावनाएं चांद के दिखने पर निर्भर है। Majils Ugama Islam सिंगापुर ने घोषणा की है कि ईद अल फितर का त्योहार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। मलेशिया में चांद न दिखने के कारण 22 अप्रैल को ईद अल फितर मनाने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button