देश

BREAKING : एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ….देवेंद्र फडणवीस बने डिप्टी सीएम

(शशि कोन्हेर) : शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने आज गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के लिए राज्यपाल महामहिम भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन के दरबार हाल में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस सहित अनेक और अधिकारी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथी और मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। यहां यह बताना लाजमी है कि श्री देवराज शिंदे महाराष्ट्र के 34 वे मुख्यमंत्री होंगे। जबकि श्री यशवंतराव चौहान महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button