बिलासपुर

बिजली व्यवस्था का बुरा हाल….13 घंटे बाद अभिषेक नगर में आई बिजली

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर। शहर में बिजली बंद और सुधार में देरी जारी है। शनिवार को भी मंगला के अभिषेक नगर फेस- 1 में यहीं देखने को मिला। यहां रात दो बजे के करीब बिजली गुल हो गई। उम्मीद थी कि थोड़ी बाद सप्लाई सुचारू हो जाएगी। लेकिन, पूरी रात जागने के बाद लोगो ने खंभे में केबल जला देखा। इस पर दोबारा सूचना दी गई। लेकिन, बिजली कर्मचारियों को सुधारने का समय नहीं था। दोपहर एक बजे पहुंचकर सुधार किया, तब जाकर राहत मिली।

ऐसा कोई दिन या कोई मोहल्ला नहीं जब वहां बिजली बंद न होती हो। सप्लाई बंद होने के बाद सुधार घंटो लगना आम बात है। शुक्रवार की रात दो बजे भी तकनीकी खराबी के कारण दीनदयाल कालोनी के पास अभिषेक नगर में बिजली बंद हो गई। अंधेरा होते ही उमस से परेशान लोगो की नींद खुल गई। उन्होंने फ्यूज काल सेंटर में सूचना देने के लिए फोन भी किया। लेकिन, हमेशा की तरह किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। अधिकारियों को भी सूचना देने के लिए भारी जद्दोजहद की गई। लेकिन, उन्होंने भी काल रिसीव नहीं किया। ऐसे में रहवासियों को रतजगा करनी पड़ी। सुबह से सूचना देने का प्रयास शुरू हुआ। इस पर कहां गया कि टीम कुछ ही देर में पहुंच जाएगी। लेकिन, सुबह के 10 बजे तक कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद दोबारा शिकायत में फिर से वहीं जवाब मिला कि नजदीक में टीम सुधार कार्य कर रही है। तुरंत पहुंच जाएगी। लेकिन, कोई नहीं पहुंचा। इधर रहवासियों की नाराजगी बढ़ने लगी। अंत मे दोपहर एक बजे अमला पहुंचा और सुधार में जुटे। बमुश्किल 20 मिनट की मशक्कत के बाद ही बिजली की खराबी सुधर गई। सप्लाई चालू होने के बाद लोगो ने राहत महसूस की।


शहर में बिजली बंद पर तत्काल सुधार हो सके इसलिए फ्यूज काल सेंटर की सुविधा दी गई है। यह कार्य निजी हाथों में है। लेकिन, फ्यूज काल सेंटर के कर्मचारी न तो फोन रिसीव करते और न सुधार के लिए समय पर पहुंचते हैं। उपभोक्ता परेशान है और यह जानना चाहते हैं कि फ्यूज काल सेंटर की व्यवस्था कब सुधरेगी। बिजली कंपनी के अधिकारी उन पर दबाव बनाने से क्यो कतराते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button