छत्तीसगढ़बिलासपुर

भीषण गर्मी में भी ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर दिख रहे सजग..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : जहां इस तपती गर्मी में हर कोई घरों में ठिठका हुआ है वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर सजग दिखाई दे रहे हैं।वे कड़ी धूप में खुले आसमान के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं।चिलचिलाती धूप और लू की लपट के बीच विभाग की महिला और पुरुष जवानो को उच्चाधिकारियों ने थोड़ी राहत दी है।

पूरे देश में गर्मी का सितम जारी है। खतरनाक लू के थपेड़े चल रहे हैं।जिले शहर में भी गर्मी के हालात काफी डरावने हैं। यहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की तरफ से छत्तीसगढ़ में दिन के अलावा रात में भी हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को दोपहर के समय घर में रहने की हिदायत दी गई है।बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।

इन सबके बीच शहर में ऐसे भी कर्मवीर हैं जो भरी दोपहरी में चिलचिलाती धूप के बीच अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।जिन्हें ट्रैफिक पुलिस का जवान कहा जाता है।शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसलिए लगातार ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी कर रहे हैं।

इस चमड़ी जला देने वाली गर्मी के बीच बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस के जवान अपने कर्तव्य को पूरा कर रहे हैं।
तेज धूप और गर्मी को देखते हुए यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर ने सप्ताह भर से सुबह 8 से 11 बजे तक ही जवानों को ड्यूटी करने कहा है।

तेज धूप और गर्मी में ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए समाजिक संगठनों के द्वारा भी एक खास तरह का किट उन्हें मुहैया कराया गया। इसकी मदद से पुलिसकर्मी भीषण गर्मी में अपना ख्याल रख सकते हैं।

राज्य शासन के निर्देश के बाद अब आम लोगों के साथ ही ट्रैफिक जवानों को भी राहत मिल रही है। अलग-अलग तीन शिप्ट में जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है वहीं शाम 5:00 बजे से रात तक जवान चौक चौराहे पर तैनात होकर मोर्चा संभाल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button