Uncategorized

असम-मिजोरम के बीच गोलीबारी से फिर भड़की आग….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – हमारे ही अपने देश के दो राज्य सीमा को लेकर कुछ इस तरह लड़ रहे हैं मानों वे एक देश के अंग न होकर परस्पर दुश्मन राष्ट्र हों।
असम-मिजोरम सीमा पर तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखा रहा है। दोनों राज्यों की सीमा पर मंगलवार को एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई। गत तीन सप्ताह पहले दोनों राज्यों की सीमा पर हुई हिंसक झड़पों में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से जारी बयानों से स्थिति और जटिल हुई। स्थिति को संभालने के लिए केंद्र सरकार को दखल देना पड़ा। विवादित जगह पर केंद्रीय बलों की तैनाती हो जाने के बाद मसले का हल निकलता दिख रहा था लेकिन सीमा पर गोलीबारी की इस घटना ने विवाद को हवा दे दी है।
असम पुलिस पर फायरिंक करने का आरोप
रिपोर्टों के मुताबिक मिजोरम का आरोप है असम के हैलकंडी और मिजोरम के कोलासिब जिलों की सीमा पर असम पुलिस के जवानों ने उसके तीन नागरिकों पर गोलीबारी की और इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, असम का दावा है कि पहले मिजोरम की तरफ से असमाजिक तत्वों ने फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की। कोलासिब जिले के डिप्टी कमिश्नर एच लल्थलंगलिआना के मुताबिक मंगलवार को दो बजे के करीब तीन लोग अपने दोस्त जो कि बॉर्डर पर रहते हैं, उनके यहां से कुछ सामान लेने गए थे।

Advertisement

26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प में 6 पुलिसकर्मियों की मौत
पूर्वोत्तर के दो राज्यों के पुलिस बलों के बीच 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प में असम के छह पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button