छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर में फॉगिंग मशीनों का चलना हुआ बन्द,डेंगू के बढ़ते आंकड़ों ने निगम की खोली पोल…

(आशीष मौर्य के साथ जयेन्द्र गोले ) : बिलासपुर- शहर में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसके संक्रमण से मौते भी हो रही है। नगर निगम इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। यही कारण है कि मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है.

बीते 14 अगस्त को नगर निगम आयुक्त ने विभिन्न जोन में फागिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की थी। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते फॉगिंग मशीन अब कबाड़ हो रहे हैं। दरअसल पहले इसका संचालन नगर निगम खुद करता था जिससे रोजाना यह मशीन शहर में धुआँ छोड़ती दिखाई देती थी।

लेकिन जब से इसे जोन को सौंपा है,तब से स्थिति बदतर हो चुकी है। निगम के अधिकारियों के ध्यान नही देने की एक वजह यह भी है कि इन मशीनों के लिए डीजल खरीदने और मरम्मत पर उनके जेब से मोटी रकम जाती थी।

जब से फॉगिंग मशीन जोन के हाथ लगी है, किसी ने उनका दीदार नही किया है।आशंका ये भी जताई जा रही हैं,कि इन मशीनों के कबाड़ होने के बाद नई मशीनों की खरीदी में भी बंदरबांट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button