बिलासपुर

अपनी मांगों के लिए, किन कर्मचारियों ने कराया मुंडन…..

Advertisement

(नीरज शर्मा) : बिलासपुर – वेतन वृद्धि समेत अपनी अनेक मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सिम्स के तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। सिम्स प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इन आंदोलनरत कर्मचारियों ने आज मंगलवार को अपनी मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सामूहिक मुंडन कराया। कर्मचारियों का कहना है कि इसके बाद भी अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह अंतिम संघर्ष शुरू कर सकते हैं। इन कर्मचारियों के आंदोलन के कारण सिम्स की स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह चरमराई हुई है। इलाज के लिए यहां पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस हड़ताल से कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button