देश

पलामू हिंसा पर बोले गिरिराज सिंह… तोरण द्वार भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में बनेगा..?

(शशि कोन्हेर) : झारखंड के पलामू के पांकी में 15 फरवरी को शिवरात्रि के तोरण द्वार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसा के बाद अब शांति है लेकिन पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पलामू में तनाव के बाद धारा 144 लागू है। संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाबल तैनात हैं।आपको बता दें कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हजार से अधिक पुलिस जवान क्षेत्र में तैनात किए गए है। वहीं क्षेत्र के जितने भी धार्मिक स्थल है उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच पलामू हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।


आज तक देश में किसी भी ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका गया


गिरिराज सिंह ने कहा कि तोरण द्वार भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में बनेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि सिर्फ हिंदुओं के त्योहार पर ही ऐसी साजिश होती है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में मुस्लिमों की आबादी चिंता का विषय नहीं है बल्कि जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले कट्टरपंथी खतरा हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं के द्वारा आज तक देश में किसी भी ताजिया पर पत्थर नहीं फेंका गया है। लेकिन रामनवमी में होता है, तोरण द्वार में हुआ। तोरण द्वार भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में बनेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की आबादी चिंता का विषय नहीं बल्कि जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले कट्टरपंथी ऐसा काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button