छत्तीसगढ़

गौठान बंजर, खाद बनाने की टंकी में घास उगी, सुखी मिली मछली पालन वाली टंकी, न गाय मिली ना बकरी…मिला तो बस सन्नाटा-अरुण साव

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव चलबो गोठान खोलबो पोल अभियान के तहत आज कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े कनेरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा गांव वालो ने बताया कि यहां 2 करोड़ रु खर्च किया गया है।  गोठान में बकरी पालन करने के लिए शेड भी बनाया गया है लेकिन यहां पर कोई गाय कोई जानवर नहीं है।

ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर महीनों से कोई नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि गोठान में गोबर की खरीदी की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही किसी तरह की कोई गतिविधि संचालित हो रही है।

गोठान में मछली पालन के लिए तालाब तो बनाया है लेकिन तालाब में पानी नहीं है। गायों के लिए चारे-पानी की भी व्यवस्था नहीं है, वर्मी कंपोस्ट बनाने वाली टंकी में बड़ी बड़ी घास उगी मिली।

गोठान के बाहर गाय घूमती दिखी क्योंकि गोठान में कोई व्यवस्था नही थी।इस दौरान प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button