बिलासपुर

सरकारी स्कूल बना चारागाह……!

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिले के सरकारी स्कूलों की बुरी स्थिति है। देखरेख के अभाव में इन दिनों स्कूल परिसर पूरी तरह असुरक्षित है। यहां के मैदान पशुओं के लिए चारागाह बन कर रह गए है।

Advertisement

जिस स्कूल परिसर के मैदान में  एक समय प्रमुख खेल क्रिकेट, फुटबॉल जैसे दूसरे खेल, खेले जाते थे। अब उन मैदानो में जानवरों का डेरा लगा रहता है। पशुपालक मैदान में पशुओं को खुलेआम चराते हैं। जिसके कारण मैदान में गंदगी होती है। कुछ इसी तरह की हम बात कर रहे है ग्राम पंचायत सेमरताल के हाई स्कूल परिसर की। स्कूल में शिक्षक और विद्याथी कई मूलभूत समस्याओं से जूझते नजर आ रहे है।आलम यह है कि विद्यालय परिसर की घेराबंदी होने के बाद भी स्कूल के मुख्य गेट से आवारा मवेशी प्रवेश कर रहे है। मैदान में पूरे दिन भैंस, गाय चारा चरते रहते है। जिससे विद्यालय आने वाले बच्चो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। जब इस सम्बंध में स्कूल के शिक्षकों से बात की गई तो उन्होंने  इस सम्बंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मगर स्कूल में उपस्थित कुछ लोगो ने बताया कि मुख्य गेट बन्द नही होने के कारण यहाँ ये स्थिति निर्मित हो रही है,जबकि स्कूल के चपरासी  को गेट बंद करने और मवेशियों को यहाँ से बाहर निकलने के लिए कई बार कहा गया है लेकिन वह भी इस ओर ध्यान नही देते,जिस कारण स्कूल परिसर चारागाह बना हुआ है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button