देश

असम में बाल विवाह करने वालों के खिलाफ सरकार की सख्ती से मचेगा बवाल, 4004 आरोपी जाएंगे जेल

(शशि कोन्हेर) : असम में बाल विवाह करने वालों पर सरकार की नजरें तिरछी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। गुरुवार को नागांव जिले के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि अगले एक हफ्ते में, असम में कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले हजारों पुरुषों को गिरफ्तार किया जाएगा।


सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “शुक्रवार तीन फरवरी से बाल विवाह में शामिल हजारों लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। अगले छह-सात दिनों में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले ऐसे कई युवकों और पुरुषों को पकड़ा जाएगा।” मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जो लोग पहले ऐसा कर चुके हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से विवाह करने वालों पर पॉक्सो एक्ट लगाया जाएगा और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। जनवरी में बाल विवाह पर कार्रवाई शुरू करने के तुरंत बाद, असम पुलिस ने बारपेटा जिले में एक नाबालिग लड़की की शादी की कथित व्यवस्था करने के आरोप में एक दूल्हे और एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। असम में अब तक बाल विवाह के खिलाफ कुल 4,004 मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button