छत्तीसगढ़

BREAKING : कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल, इन्हें मिली छत्तीसगढ़  की कमान..

राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन नियुक्तियों से संबंधित जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें गंगवार पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, अब वह झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं छत्तीसगढ़ के लिए रेमन डेका को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

अब असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मेघालय के नए राज्यपाल के रूप में सीएच विजयंशकर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

यहां देखें नए राज्यपालों की पूरी सूची:

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।

जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सीपी राधाकृष्णन को झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है,

और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button