देश

चुनावी रैली में गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान..

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेगी। देश में इनके लिए 20 फीसदी आरक्षण कर दिया है और जो बचेंगे उन सभी को हरियाणा में नौकरी दी जाएगी।

अमित शाह मंगलवार शाम फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित भाजपा की चुनाव रैली में बोल रहे थे। इस मौके पर जिला फरीदाबाद की सभी छह विधानसभा सीटों पर खड़े भाजपा के उम्मीवारों सहित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल भी मौजूद थे।

गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा को जवान, किसान, खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। सेना में हरियाणा के जवान ज्यादा हैं।

हरियाणा देश का गौरव है। देश की जनता का पेट हरियाणा का किसान भरता है और मेडल लेकर हरियाणा का खिलाड़ी दुनिया में नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस झूठ फैला रही है।

शाह ने कहा कि वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछना चाहते हैं कि सैनिकों की धरती हरियाणा में कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन क्यों नही दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया।

अमित शाह ने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार है तब तक कश्मीर से हटाई 370 की धारा को दोबारा कोई नहीं लगा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

Related Articles

Back to top button