बिलासपुर

ईमानदारी जिंदा है.. महिला बस में छोड़ आई थी आभूषण और नगद सहित चार लाख रुपय भरा बैग.. कंडेक्टर ने लौटाया

(शशि कोन्हेर के साथ सुशांत सिंह ठाकुर) : बिलासपुर – रायपुर निवासी ममता जांगड़े पति मनोज जांगड़े रायपुर से बिलासपुर आने के लिए बस में निकली थी, बिलासपुर नया बस स्टैंड में RBS बस में ममता जांगड़े का पर्स छूट गया जिसमें सोना-चांदी व नगद पैसे रखे हुए थे, आभूषण की कीमत व पैसे मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये था।

ईश्वर सिंह ठाकुर (बबलू)

RBS बस के कन्डेक्टर ईश्वर सिंह ठाकुर (बबलू) पिता स्व. अंगद सिंह ठाकुर मंगला दिनदयाल निवासी को न्यू बस स्टैण्ड में RSB दुर्ग – बिलासपुर बस में मिनी बैग मिला जिसे उसे अपने पास सुरक्षित रखा था। ईश्वर सिंह ठाकुर ने मिनी बैग को सिरगिट्टी पुलिस के सामने प्रार्थी ममता जांगड़े को सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button