देश

ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर…चार की मौके पर ही मौत, पांच घायल

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे हाइवे पर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी जिसमें 4 लोगों की तुरंत मौत हो गयी है। बचे हुए पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे जिनको पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब घटनास्थल से गंभीर लोगो को अस्पताल में ले जाया जा रहा था तभी एक और ब्यक्ति की मौत हो गयी है। कार की टक्कर ट्रक से होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

महाराष्ट्र में खोपोली थाने के मुंबई और पुणे के हाइवे में सुबह ट्रक और कार के बीच टक्कर का हादसा हो गया। इस हादसे में अभी तक 5 लोंगो की मौत हो गयी गई और 4 लोग गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से एक ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना गुरुवार आधी रात के करीब ढेकू गांव के पास हुई। कार पुणे से मुंबई जा रही थी। जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सभी मृतक पुरुष थे, जबकि चार घायलों में एक महिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button