Uncategorized

अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग….3 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव रिढाऊ में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाकों के साथ आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए।

गंभीर हालत में सभी को पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। एक-दो अन्य के शव भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

गांव रिढाऊ में आबादी के अंदर घर में ही अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री में 10-12 लोग काम करते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जोरदार धमाके के बाद ग्रामीणों को हादसे का पता चला। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाले का प्रयास शुरू किया और पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। इस घटना में अब तक तीन लोगों की आग में जलने से मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button