कोरबा

हाथियों को काबू करने,बंगाल से आई हुल्ला पार्टी हुई फेल, अधिकारियों ने वापस भेजा….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कोरबा – क्षेत्र के जंगलों में आतंक मचाने के लिए बंगाल से बुलाई गई हुल्ला पार्टी पूरी तरह फेल हो गई है। इस पार्टी के काबू में आने की वजह हाथी और अधिक भुलक्कड़ आसपास के गांवों में तबाही मचा रहे हैं। वनमंडल कटघोरा के केंदई व पसान रेंज में घूम रहे हाथियों के दल ने शुक्रवार की रात फिर उत्पात मचाते हुए लगभग दो दर्जन ग्रामीणों की फसल रौंद दी। वन अमले द्वारा खदेड़े जाने पर हाथियों का उत्पात थमा।

Advertisement


जानकारी के अनुसार 7 हाथी पसान रेंज के गाड़ागोड़ा, बनिया तथा सेमरहा गांव के आसपास विचरणरत है। इन हाथियों ने बीती रात खेतों में पहुंचकर बड़ी संख्या में किसानों की फसल रौंद दी। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला बरसती पानी में गांव पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से खेत में उत्पात मचा रहे हाथियों को खदेडऩे की कार्यवाही की। उधर केंदई रेंज में 28 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जो शुक्रवार को सुबह रोदे पहाड़ में पहुंच गया था। शाम होते ही पहाड़ से नीचे उतरा और खेतों में पहुंचकर लगभग एक दर्जन किसानों की फसल रौंद दी। वन विभाग द्वारा खदेड़े जाने पर हाथियों ने जंगल का रूख किया। आज सुबह हाथियों के दल को कोरबी जंगल में देखा गया। बड़ी संख्या में यहां हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के दल ने गुरुवार की रात बस्ती में पहुंचकर भारी उत्पात मचाया था। इस बीच पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आई हुल्ला पार्टी वापस लौट गई है। हुल्ला पार्टी में 12 सदस्य थे। हुल्ला पार्टी ने पसान-केंदई व एतमानगर रेंज में डेरा डालकर हाथियों को नियंत्रित करने व खदेडऩे का प्रयास किया था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई थी। हुल्ला पार्टी द्वारा खदेड़े जाने पर हाथी और भी आक्रोशित हो गए थे। जो हाथी पूर्व में जंगल ही जंगल घूम रहे थे वे रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने लगे और मकानों का ग्रामीणों के फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के बढ़ते उत्पात को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने हुल्ला पार्टी को वापस जाने को कह दिया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button