उत्तरप्रदेश

बंदरों के डर में, छत से नीचे कूदी भाजपा नेता की पत्नी, हुई मौत….

(शशि कोन्हेर) : कैराना – उत्तर प्रदेश के शामली में बंदरों का आंतक चरम पर है और इसकी कीमत भाजपा नेता की पत्नी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। शामली में मंगलवार सुबह बंदरों के हमले से बचने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी सुषमा देवी ने छत से छलांग लगा दी और बाद में उसकी मौत हो गई। सुषमा देवी पूर्व सांसद स्वर्गीय हुकुम सिंह के भतीजे भाजपा नेता अनिल कुमार चौहान की पत्नी थीं। उनके निधन पर तमाम स्थानीय और प्रदेश नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Advertisement

मंगलवार शाम की है घटना। मंगलवार की देर शाम को जब 50 वर्षीय सुषमा देवी कैराना शहर में अपने घर की छत पर गई थी तो आक्रामक बंदरों ने उन्हें घेर लिया। बंदरों के हमले से खुद को बचाने के लिए वह छत से नीचे कूद गई। जिससे उन्हें काफी चोट आई और उनकी मौत हो गई। जिस समय यह दुखद हादसा हुआ उस समय सुषमा देवी के पति यानि अनिल चौहान घर पर मौजूद नहीं थे। सुषमा देवी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button