देश

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में, एक जवान शहीद….

कांकेर : बस्तर में लगातार दूसरे दिन नक्सली घटना घटी है। कांकेर में IED ब्लास्ट में BSF का जवान शहीद हो गया है। घटना कांकेर जिला के थाना परतापुर की है। जानकारी के मुताबिक जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी आरओपी ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान ग्राम सड़कटोला के आगे मंदिर टेकरी से 5 किलोमीटर पूर्व दिशा में IED ब्लास्ट हो गया। इससे पहले कल भी नारायणपुर में नक्सली वारदात हुई थी, जिसमें जांजगीर का रहने वाला एक जवान शहीद हो गया था। वहीं एक जवान घायल हो गया था। घटना के 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button