छत्तीसगढ़

भाजयुमो के तीन  दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में दिया वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन..कहा.. युवा मोर्चा लड़ेगा जनता की लड़ाई

(शशि कोन्हेर) : रायपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 29, 30 और 31 जनवरी को राजनांदगांव में किया गया है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भाजयुमो की आगामी रणनीति व कार्यकर्ताओं के विकास के लिए संगठन के विचार कार्य आदि के बारे में वरिष्ठ भाजपा नेतागणों से मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

वर्ग की शुरुवात में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही साथ राष्ट्रगान हुआ। प्रथम सत्र प्रस्ताविक व परिचय का हुआ जिसमें मुख्य रूप से शिव प्रकाश जी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, अजय जामवाल जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्यभारत, नितिन नबीन भाजपा प्रदेश सह प्रभारी, पवन साय प्रदेश संगठन महामंत्री, संतोष पांडेय सांसद राजनांदगांव, विजय बघेल सांसद दुर्ग, नंदन जैन भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजय शर्मा भाजपा प्रदेश महामंत्री व भाजयुमो प्रभारी,अवधेश जैन प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख भाजपा आदि नेतागण उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रजवलित कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।


इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन दिया गया। जिसमें रवि भगत द्वारा प्रशिक्षण का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से हमारे संगठन कार्यकर्ताओं की क्षमता में और निखार आएगा। कोई भी व्यक्ति हर विषयों में उत्तम हो, ऐसा हो नहीं सकता है। इसलिए समय समय में प्रशिक्षण की जरूरत होती है। युवा मोर्चा को जनता की लड़ाई लड़नी है और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

नव मतदाता के पास कैसे पहुँचे, जनता तक कैसे इस सरकार की वादाखिलाफी को पहुँचाना है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लाना है, इस पर विमर्श किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साव ने युवा मोर्चा को उनके कार्यों के बारे में अवगत करवाया है साथ ही साथ जोश भरने का काम किया। अरुण साव ने कहा में भी युवा मोर्चा से होते हुए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बना हुँ। युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है।

युवाओं के कंधे में इस 2.50करोड़ जनता का भार है मुझे और पार्टी को युवा मोर्चा पर पूरा विश्वास है कि कांग्रेस सरकार को हम साथ मिल कर के उखाड़ फेकेंगे। युवाओं के साथ किये हुए हर धोके का परिणाम भूपेश सरकार को भुगतना होगा। अरुण साव जी ने युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग को अच्छे से सुचारू रूप से करने की बधाई दी और कहा… हम जितना आधुनिक चीज़ों को अपने आपको उसमें ढालते जाहेंगे उतना हम शिकते जाहेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश के द्वारा प्रथम सत्र में राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण में भाजपा का योगदान विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। शिवप्रकाश के द्वारा प्रशिक्षण और कार्यसमिति के बीच के अंतर में बारे में बताया गया कि कार्य समिति में हम प्रस्ताव पारित करते हैं, भाषण करते हैं और प्रशिक्षण में हमको अपनी खुद की कमियों को सुधारने और कुछ नया सीखने का मौका मिलता है।


दूसरे सत्र में भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन के द्वारा युवाओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में एक ऐसा काल खंड था जहाँ भ्रष्टाचार था ,नौकरी नहीं थी, कोई उद्योगों की स्थापना नहीं थी, कोई विकास नहीं था।

तीसरे सत्र में तरुण बाग  द्वारा नवीन युवा मोर्चा कार्यकारिणी का परिचय लिया गया। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के द्वारा आज़ादी के बारे में बताया गया कि आजादी के समय की कांग्रेस और अभी की कांग्रेस में बहुत फर्क है। उस समय के लोगों ने सोचा देश की आज़ादी के लिए कांग्रेस के नाम से कार्य करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button