खेल

IPL 2023 : रोमांचक मैच में मुम्बई इंडियंस  ने दिल्ली  को 06 विकट  से हराया….

(शशि कोन्हेर) : मुंबई इंडियंस (एमआई) का आईपीएल 2023 में जीत का खाता खुल गया है। मुंबई ने लगातार दो हार के बाद मंगलवार को रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की। मुंबई को अंतिम गेंद पर जीत मिली।

डीसी का टूर्नामेंट में यह चौथा और एमआई का तीसरा मुकाबला है। वॉर्नर ब्रिगेड और रोहित पलटन का मौजूदा सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खुला है। हालांकि, मंगलवार को दोनों में से एक टीम 2 अंक हासिल करने में कामयाब होगी।

दिल्ली को अब तक लखनऊ, गुजरात और राजस्थान के हाथों शिकस्त मिली है जबकि मुंबई को बैंगलोर और चेन्नई के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा है। बता दें कि दिल्ली और मुंबई की आईपीएल में कुल 32 मर्तबा भिड़ंत हुई है। मुंबई को 17 और दिल्ली को 15 बार जीत नसीब हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button