देश

सफल रहा इसरो का TV-D1 टेस्ट, क्रू एस्केप मॉड्यूल पृथ्वी पर वापस लौटा

(शशि कोन्हेर) : इसरो ने शनिवार को एक और इतिहास रचते हुए गगनयान मिशन से जुड़े एक टेस्ट में बड़ी सफलता हासिल की है। इसरो का गगनयान मिशन से जुड़ा हुआ TV-D1 टेस्ट सफल रहा है। इस दौरान क्रू एस्केप मॉड्यूल अंतरिक्ष में जाकर वापस पृथ्वी पर लौट आया है। अब इससे मिले डाटा का अध्ययन किया जा रहा है।


इसरो चीफ ने क्या कहा
गगनयान मिशन परीक्षण उड़ान पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि क्रू मॉड्यूल को समुद्र से पूरी तरह से बरामद कर लिया गया है। कोई विसंगति नहीं हुई है। सभी डेटा बहुत अच्छे लग रहे हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन का तीसरा बड़ा परीक्षण किया।

तरल-चालित एकल-चरण परीक्षण वाहन (टीवी-डी1), जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगी – क्रू एस्केप सिस्टम – को लेकर आज श्रीहरिकोटा से उड़ा भरा और फिर वापस पृथ्वी पर लौट आया। क्रू एस्केप सिस्टम बंगाल की खाड़ी में गिरा, जहां भारतीय नौसेना ने उसे सफलतापूर्व बरामद कर लिया। जिसके बाद इसे चेन्नई बंदरगाह लाया जाएगा।

इसरो ने शुक्रवार को कहा था कि इस परीक्षण उड़ान की सफलता शेष परीक्षणों और मानवरहित मिशन के लिए आधार तैयार करेगी, जिससे पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू होगा। इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान मिशन के लिए मानव को 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button