देश

पीएम मोदी का नए संसद भवन का उद्घाटन करना संतोष की बात, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश


(शशि कोन्हेर) : जिस मुद्दे पर विपक्ष नई संसद भवन के उद्घाटन को भाजपा की राजनीति से जोड़ रहा था, उसका दांव उलटा पड़ गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि नई संसद भवन का उद्घाटन पीएम के बजाय राष्ट्रपति को करना चाहिए, इस मुद्दे पर विपक्ष के तकरीबन 20 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध किया। विपक्ष का यह दांव तब भारी पड़ गया जब राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़कर सुनाया। राष्ट्रपति का संदेश पढ़ते हुए उन्होंने पढ़ा कि इस बात का संतोष है कि नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि इस बात का संतोष है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। संसद का नया भवन नीतियों के माध्यम से हासिए पर पड़े हुए लोगों समेत सभी देशवासियों की आवश्यकताओं का सक्रियता से समाधान सुनिश्चित करेगा। ये लोकतंत्र का पालना है। हमारा देश लोकतांत्र के वैश्विक फैलाव के संरक्षण में सहायक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button