छत्तीसगढ़

जंप उपाध्यक्ष ने किया जल जीवन मिशन कार्य का भूमिपूजन

(मुंन्ना पांडेय) : लखनपुर:-(सरगुजा) : जनपद पंचायत  क्षेत्र के  ग्राम सिरकोतगा एवं बगदर्री में जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्य का भूमि पूजन 24 मई दिन बुधवार को  जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव तथा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव ने पंडित पुजारी के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  किया।

सिरकोतगा में 119.75/ लाख और परसोड़ी कला में 143.48 /लाख  रूपये लागत से नलजल के योजना के तहत पाईप लाईन  विस्तार किया जाकर लोगों के घरों में  नल कनेक्शन दिया जाना है। ताकि पंचायत वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो सके।

इस दौरान  सिरकोतगा  सरपंच श्रीमती सुनीता सिंह, उपसरपंच सतेंद्र राय,  मकसूद हुसैन,  रामसुजान प्रकाश ठाकुर, एसडीओ ए0 के0 सिंह,सब इंजीनियर धर्मेन्द्र सिंह, ठेकेदार अतुल मित्तल, नितेश अग्रवाल, विवेक गोयल, कासिम  पंच गण ग्रामवासी काफी संख्या में  उपस्थिति रहे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button